बरहज। डीएम के निर्देश पर भलुअनी क्षेत्र के सुरहा गांव के कोटेदार प्रेमशंकर दीक्षित के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का जांच की गई। अनियमितता मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुरहा गांव के कोटेदार पर अनियमितता करने की शिकायत की गई थी। नायब तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने कोटे की दुकान की जांच की। बताया जा रहा है कि जांच में स्टॉक के तौर पर 7.60 क्विंटल गेहूं, 75.23 क्चिंटल चावल और 24 किलोग्राम चीनी मिला है। संवाद