फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, विकास भवन पर हंगामा

Wed, 10 Sep 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
खाद की मांग को लेकर विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। खाद वितरण के बाद जांच के नाम पर आर्थिक शोषण से नाराज बीज खाद दवा विक्रेता संगठन का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। डीएम से मिलकर कृषि विभाग और थोक विक्रेताओं की मिलीभगत से किए जा रहे धन उगाही की शिकायत की।
डीएम ने जिला कृषि अधिकारी के पास भेज दिया। विकास भवन परिसर में प्रदर्शन करते हुए दुकानदार पहुंचे, मगर जिला कृषि अधिकारी मांग पत्र लेने नीचे नहीं उतरे। उन्होंने पांच लोगों के प्रतिनिधि मंडल को कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया। इस पर दुकानदार भड़क गए और मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए विकास भवन के अंदर दाखिल होने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान गेट पर पुलिसकर्मियों व प्रदर्शनकारियों मेंं नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से बाहर निकले। विक्रेताओं ने कहा कि जब तय रेट से 20 रुपये अधिक लेकर थोक विक्रेता खाद दे रहे हैं तो किसानों को 266 रुपये में यूरिया कैसे दिया जाए, 300 में बेचना मजबूरी है। ऐसी शिकायत आने पर जांच के नाम आर्थिक शोषण कृषि विभागमें तैनात कर्मचारी कर रहे हैं। यह सुनकर जिला कृषि अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके और जांच कराने का आश्वासन दिया।
इसके बाद विक्रेताओं का गुस्सा शांत हुआ। बीज-खाद विक्रेता सुबह करीब 10 बजे सुभाष चौक पर एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम दिव्या मित्तल से मुलाकात कर विक्रेता खाद आवंटन और व्यापार में आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग की। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी से मिलकर पूरी बात रखने को कहा। इसके बाद विक्रेता विकास भवन परिसर पहुंचे।
जानकारी होने पर जिला कृषि अधिकारी लिपिक को ज्ञापन लेने के लिए भेज दिया, मगर विक्रेता जिला कृषि अधिकारी के आने की मांग पर अड़े रहे और नारेबाजी करते रहे। विक्रेताओं का हुजूम जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में घुसने की कोशिश की। वहां तैनात दरोगा और सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया तो नोकझोंक व धक्का-मुक्की होने लगी। करीब आधे घंटे बाद जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से बाहर आए। विक्रेताओं ने कहा कि बीज-खाद, दवा के लिए अलग-अलग पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थोक विक्रेताओं का 245 रुपये में यूरिया देना है।
इसमें भाड़ा भी शामिल हैं, मगर 20 से 25 रुपये थोक विक्रेता भाड़ा के नाम पर अधिक वसूल रहे हैं। इसके अलावा टैगिंग भी दे रहे हैं। ऐसे में 300 रुपये से कम पर यूरिया बेच पाना मुश्किल है। प्रदर्शनकारियोंम मेंं अध्यक्ष अविनाश चौरसिया, मिथिलेश कुशवाहा, प्रमोद गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, संतोष कुमार दीक्षित, हरिकेश विश्वकर्मा, सोनू मणि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वीडियो बना रहे युवक से भी झड़प ः जिला कृषि अधिकारी से मिलने विकास भवन पहुंचे विक्रेताओं की वहां वीडियो बना रहे युवक से झड़प हो गई। विक्रताओं ने उसे पकड़ लिया। पता चला कि उसे किसी नेवीडियो बनाने के लिए कहा था। इसके बाद वह किसी तरह चंगुल से भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें