फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन महिलाओं सहित छह पर दहेज हत्या का केस

Wed, 10 Sep 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार क्षेत्र के बंधीबारी गांव में दो दिन पहले महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बंधी बारी में रविवार की दोपहर 27 वर्षीय रोमा सिंह पत्नी मृत्युंजय प्रसाद की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को रात आठ बजे शव गांव लाया गया तो मायके वालों ने दाह संस्कार करने से रोक दिया और पुलिस कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद रोमा के पिता संजय सिंह के नामजद तहरीर पर केस दर्ज करने के आश्वासन पर शव का दाह संस्कार रात मेंे कर दिया गया। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें