फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद लदा ट्रक गड्ढे में धंसा चालक और मजदूर घायल

Mon, 18 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति के पास यूरिया खाद लेकर आया ट्रक सड़क में धसा हुआ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। जैन मंदिर से कटकर बाईपास समिति पर जाने वाली सड़क पर हाहली में जलनिगम ने पाइपलाइन में लीकेज ठीक करने के लिए बड़ा गड्ढा खोदवाया था।
इसमें रविवार क सुबह यूरिया लदा एक ट्रक जाकर धंस गया। ट्रक का एक तरफ का पूरा चक्का सड़क में धंसने से चालक और उसमें बैठे चार मजदूर गिरकर घायल हो गए। यूरिया उतारने के बाद शाम को ट्रक को जेसीबी से निकाला गया।
देवरिया गोदाम से एक ट्रक रविवार की सुबह 400 बोरी यूरिया लेकर खुखुंदू बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के लिए चला। ट्रक जैन मंदिर बाईपास सड़क से होकर समिति पर आ रहा था। चालक समिति से डेढ़ सौ मीटर पहले ट्रक लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन

अचानक ट्रक का एक हिस्सा सड़क में धंस गया। इससे चालक हंसराज पासवान (55) निवासी मठिया, विजयीपुर बिहार, मजदूर रंजीत राजभर (29) निवासी कसया रोड भरटोली देवरिया, लट्टू कुमार प्रजापति (24) निवासी पथरदेवा थाना तरकुलवा, बबलू चौधरी (27) निवासी हसनपुर थाना विधान जिला खगड़िया और जीतू कुमार (22) निवासी बनवा ईटारी थाना तलियाहाट जिला सहरसा बिहार घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। जल निगम ने सड़क गड्ढे खोदकर लिंकेज तो ठीक कर लिया, मगर मजदूरों ने पूरी तरह मिट्टी नहीं डाली। नतीजा रविवार को ट्रक सड़क में ही धंस गया।
प्रभारी थानेदार सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रक धंसने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें