देवरिया। भलुअनी पुलिस ने रविवार को एक गुमशुदा किशोर को सकुशल खोज कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में किशारे ने बताया कि माता–पिता की डांट–फटकार और मारपीट के डर से वह घर से चला गया था। जानकारी के अनुसार, भलुअनी थाना क्षेत्र के कुईया निवासी चंदन चौरसिया ने 16 अगस्त को तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि उनका 13 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार चौरसिया घर से बिना बताए कहीं चला गया है। रविवार को पुलिस टीम ने मरवटिया–करौदी के पास से आदित्य को सकुशल खोज लिया। संवाद