फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिन में फाॅल्ट तो रात में रोस्टिंग बिजली कटौती से लोग बेहाल

Wed, 01 Jul 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। गर्मी में लो-वोल्टेज तो बारिश में फाॅल्ट के चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। इन दिनों दिनभर फाॅल्ट तो रात में रोस्टिंग बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। ।
विज्ञापन

उपकेंद्र खुखुंदू से क्षेत्र के 10-12 कस्बों समेत ढाई सौ गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। इधर, कई दिनों से लगातार दिन में जगह-जगह फाॅल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है तो रात में घंटों तक रोस्टिंग कटौती की जा रही है।
इसके चलते लोग उमस भरी गर्मी में घ में उबलने को विवश है। निगम कर्मियों कि मानें तो बारिश के दौरान आपूर्ति बंद करने का मकसद सिर्फ यह है कि कही कोई हादसा न हो। इसके अलावा बिजली आपूर्ति के दौरान बिजली गिरने से उपकरणों के ज्यादातर क्षतिपूर्ति होने की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें