तरकुलवा। सोमवार की सुबह अचानक चमक-गरज के साथ हुई बूंदाबंदी से उपकेंद्र की 33 हजार केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे 450 गांवों की बिजली 13 घंटे से ठप है। करीब 15 लाख की आबादी में हाहाकर मचा हुआ है।
बिजली निगम के कर्मचारी सुबह से फाल्ट दुरुस्त करने की कोशिश में जुटे रहे। शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। तरकुलवा बिजली घर की आपूर्ति कुशीनगर जिले के कसया पावर हाउस से होती है।
इससे उपकेंद्र पर लगे पथरदेवा, तरकुलवा, गढ़रामपुर व बंजरिया फीडर और बघौचघाट व पथरदेवा उपकेंद्रों के करीब 450 गांवों और तरकुलवा, पथरदेवा, कंचनपुर, गढ़रामपुर आदि दर्जनों कस्बे की स्प्लाई दी जाती है।
मेन सप्लाई में सुबह चार बजे ब्रेक डाउन हो गया। जेई लवलेश सिंह ने कहा कि फाल्ट दुरुस्त किया जा रहा है। संवाद