फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के बाद पढ़ी फातिहा

Fri, 29 May 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर के मालवीय रोड ईदगाह में नमाज अदा करते लोग
विज्ञापन
देवरिया। शहर से लेकर गांव तक बृहस्पतिवार को बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर पूर्वजों की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ी। सभी ने एक-दूसरे से लगे मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी दी गई।
विज्ञापन


सुबह से ही ईद-उल-अजहा को लेकर उत्साह रहा। मुस्लिम मोहल्लों में चहल-पहल रही। लोग नहा धोकर ईद की नमाज अदा करने ईदगाह और मस्जिद की तरफ चल दिए। सुबह 6:30 बजे से पूर्व मालवीय रोड ईदगाह का मैदान नमाजियों से भर गया। 6:30 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम अशफाक अहमद कासमी ने नमाज अदा कराई।
अबूबकर नगर स्थित जामा मस्जिद में बांस देवरिया मस्जिद के इमाम अहमद रजा मिस्बाही ने लोगों को ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज अदा कर मुस्लिम भाइयों ने सिविल लाइंस स्थित कब्रगाह में पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ी। इस दौरान अंजुमन इस्लामिया के सदर जलालुद्दीन खान, खजांची इजहार उल हक बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



...
तय समय पर बंद हो गया गेट
तय समय पर ठीक 6:30 बजे मालवीय रोड के ईदगाह के दोनों तरफ का गेट बंद बंद कर दिया गया। इसके चलते नगरपालिका रोड साइड के गेट पर पहुंचे दो दर्जन से अधिक नमाजियों को अंजुमन कमेटी के लोगों ने अंदर जगह की कमी का हवाला देते हुए लौट जाने का अनुरोध किया। उनसे अबूबकर नगर स्थित जामा मस्जिद में जाकर नमाज अदा करने के लिए कहा। इस पर लोग लौट गए।


...
डीएम-एसपी को सदर अंजुमन ने दिए बुके
सदर अंजुमन जलालुद्दीन खां ने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को अबूबकर नगर में बुके देकर स्वागत किया। डीएम और एसपी ने सदर अंजुमन समेत मुस्लिम समाज को ईद की बधाई दी। इससे पूर्व डीएम व एसपी ने मालवीय रोड में ईद की नमाज की व्यवस्था परखी। दोनों अधिकारी नमाज पढ़े जाने तक मालवीय रोड पर उपस्थित रहे। यहां एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय व सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी भी मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें