तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिधावें में अनुसूचित जाति की लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करने और विरोध पर मारपीट कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ लोगों पर एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
सिधावें गांव की सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 27 मई की सुबह करीब 6:30 बजे उनकी बेटी अंजली कुमारी चचेरी बहनों मांशी कुमारी व संजना के साथ घर से घोठे पर जा रही थीं। तभी पड़ोस के कुछ लोग अभद्र टिप्पणी व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हंसने लगे।
जब वह विरोध करने गईं तो आरोपी गोलबंद होकर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिए। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गोधन, टिंकू, अदालत, नुमान और चार महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद