फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट ने पिता-पुत्र को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम कोर्ट ने पिता-पुत्र को भेजा जेल
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के हरनौठा गांव निवासी अजय तिवारी पुत्र ठाकुर तिवारी और उसके पुत्र कृष्णानंद तिवारी को एसडीएम कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। दोनों पर जबरिया भवन निर्माण कराने का आरोप है।
विज्ञापन

अजय तिवारी का पड़ोसी अंशू तिवारी से जमीनी विवाद चल रहा है। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया था। जबकि दोनों पक्षों को संपूर्ण समाधान दिवस पर अपनी बात रखने को कहा गया था। तब तक दोनों तरफ से कोई कार्य नहीं किए जाने का निर्देश दिया गया था। पुलिस के अनुसार शनिवार को अजय जबरदस्ती निर्माण कार्य करा रहा था, जिससे शांतिभंग में दोबारा चालान किया गया। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि शांतिभंग का अंदेशा होने पर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें