तरकुलवा। थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी बाइक सवार पिता-पुत्री अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों शादी समारोह के लिए खरीदारी करने फाजिलनगर जा रहे थे, तभी वे एनएच 28 पर हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, बंजरिया गांव निवासी शहाबुद्दीन सिद्दीकी (50) बेटे की शादी के लिए खरीदारी के लिए बृहस्पतिवार को को बाइक से बेटी के साथ फाजिलनगर जा रहे थे।
एनएच 28 पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मर दी।
दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।