फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर महिला को पीटा

Fri, 03 Jul 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। घांटी खास गांव में आधी रात को घर में घुसने का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की पिटाई कर दी। शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने आठ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घांटी खास गांव निवासी मीरा देवी 30 जून की रात अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थीं। आधी रात को उन्हें घर में किसी के घुसने की आहट सुनाई दी।
लाइट जलाने पर उन्होंने देखा कि गांव का एक युवक हाथ में कुछ लिए उनकी ओर बढ़ रहा था। शोर मचाने पर वह चारदीवारी फांदकर फरार हो गया।
अगली सुबह जब पीड़िता उलाहना देने आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिजन ने उन्हें भला-बुरा कहकर भगा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट की।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अभिषेक यादव, योगेंद्र यादव, रीता देवी, गुड़िया देवी, रानी, पूजा, बेबी और रागिनी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें