फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता ने पुलिस पर रुपये मागने का लगाया आरोप

Sun, 04 Oct 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। थाने की हवालात में बृजपाल की मौत की सूचना पर पिता कैलाश सिंह देवरिया आ रहे हैं। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि बेटे के पुलिस की हिरासत में होने की जानकारी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मिली। कैलाश सिंह के मुताबिक फोन पर बताया गया कि उनका बेटा थाने में बंद है। यदि उसे छुड़ाना चाहते हैं तो सुबह तक पैसे का इंतजाम कर लें।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बृजपाल करीब 10 दिन पहले घर से निकला था। वह गाड़ी चलाता था और जहां माल मिलता था, वहां चला जाता था। इस बार वह गुवाहाटी गया था।
पुलिस का फोन बृजपाल की पत्नी के मोबाइल नंबर पर आया था। परिवार काफी दूर था, इसलिए उन्होंने तत्काल पहुंच पाने में असमर्थता जताई और कहा कि अगले दिन आएंगे। पिता का कहना है कि बृजपाल के खिलाफ इससे पहले कोई केस नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें