फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर हत्याकांड : विवेचक के नहीं आने से गवाही टली

Fri, 18 Apr 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बहुचर्चित फतेहपुर हत्याकांड में बृहस्पतिवार को अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन में किन्हीं कारणाें से विवेचक के न आने पर गवाही नहीं हो पाई। अब इस मामले में 26 अप्रैल को विवेचक की गवाही होगी।
सनद रहे दो अक्तूबर 23 को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। इससे आक्रोशित उनके पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार और राइफल से सत्य प्रकाश दूबे समेत उनके पांच परिजनों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फतेहपुर गांव के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव पर गांव के लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दूबे के भाई ज्ञान प्रकाश दूबे की जमीन गलत तरीके से अपने नाम कराने के लिए विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

दो अक्तूबर की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद भीड़ उग्र हो गई और सत्य प्रकाश दूबे, उनकी पत्नी किरन, बेटी सलोनी, नंदनी और बेटा गांधी की हत्या कर दी। सत्य प्रकाश दूबे का बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया था।
पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पिता और भाई समेत 27 नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया था। जांच में कई नाम प्रकाश में आए।
आरोपी पक्ष के तीन लोगों की मकान प्रशासन की पैमाइश में सरकारी जमीन पर पाई गई। इस पर न्यायालय से बेदखली करने का आदेश भी हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें