फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कागजात न जमा करें किसान, आंदोलन को बनाएं सफल

Thu, 28 Nov 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। भारतीय किसान यूनियन एवं भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में एनएच 727ए देवरिया बाईपास से प्रभावित किसानों का जनजागरण यात्रा आज चौथे दिन भगौतीपुर गांव में हुआ।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे भू स्वामी राजेश मृगवानी जी की पहल पर सभी किसान संगठनों के नेतृत्व में तथा एक विशेष जागरूकता सभा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। सभा को भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजित त्रिपाठी जी, सीए चरण दास जी और राजेश मृगवानी जी ने संबोधित किया। भगौतीपुर के बाद जनजागरण यात्रा धनौती खुर्द गांव में पहुंची और वहां किसान संगठनों के उक्त वर्णित सभी व्यक्तियों के अलावा नीरज मिश्रा, सोनू मिश्रा, हरि लाल यादव और राम आधार आदि सहित अनेकों अन्य लोग भी शामिल हुए और पेपर जमा करने से मना करने की बात प्रभावशाली तरीके से किसानों के समक्ष रखी गई। भगौतीपुर गांव के ग्राम प्रधान पंकज कुमार सिंह, राजेश मल्ल जी के द्वारा पोखरभिंडा में जनजागरण कार्यक्रम को समर्थन देकर सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत के किसानों से अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें