फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छुट्टा पशुओं के हमले में किसान की मौत

Fri, 06 Nov 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के मदिरा पाली खास गांव में छुट्टा पशुओं के हमले में घायल 85 वर्षीय किसान की बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम धान की फसल देखने निकले किसान को पांच-सात पशुओं ने घेरकर हमला कर दिया था। गंभीर हालत में उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
श्याम बिहारी यादव बुधवार की शाम रणछोर कुटी चौराहे की ओर धान की गिरी फसल देखने गए थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर छुट्टा पशुओं के झुंड ने उन्हें घेर लिया। हमले में उनके सीने, पीठ और कमर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह पशुओं को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें