तरकुलवा। थाना क्षेत्र के चार बाल अपचारियों ने चार ट्रैक्टर से लोहे की पटिया चुरा कर उसे एक कबाड़ी के हाथों बेच दी। इस मामले के पुलिस ने सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर चार बाल अपचारियों को बाल सुधार केंद्र भेज दिया। कबाड़ी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना क्षेत्र के अगल-अलग गांवों के चार लोगों के ट्रैक्टर की लोहे की पटिया चोरी करने के मामले में ग्रामीणों ने बुधवार को चार बाल अपचारियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। पूछताछ के बाद बाल अपचारियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए पटिया को मठिया महावल के एक कबाड़ की दुकान पर बेचा है।
पुलिस ने बाल अपचारियों के साथ कबाड़ी के दुकान पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की और चोरी कर चारों पटिया को बरामद कर लिया बया।
दुकानदार की पहचान राम आशीष मद्धेशिया निवासी ग्राम हरिहर पट्टी, टेकुआटार जिला कुशीनगर के रूप में हुई। उसकी महुआपटन बाजार में कबाड़ की दुकान है।