फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट में आए किसान की मौत

Sun, 04 Oct 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगाते समय शनिवार की शाम करंट की चपेट में आने से कोठा गांव निवासी किसान वासुदेव कुशवाहा (60) की मौत हो गई। परिजन और आसपास के लोग उन्हें तत्काल पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, वासुदेव पंखे का प्लग लगा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला देवी, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दो पुत्र व दोनों पुत्रियां विवाहित हैं। हादसे के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि एसओ को मौके पर भेजा गया है। परिजन की इच्छा पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें