देवरिया। सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को उनके स्थानांतरण के बाद मंगलवार को तहसील सभागार में विदाई दी गई। तहसील के अधिकारियों, राजस्व कर्मियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपाल जी, नायब तहसीलदार हरि प्रसाद सहित तहसील के सभी राजस्व कर्मचारी तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता सदानंद कुशवाहा, वेद प्रकाश शाह, अवधेश कुशवाहा, प्रमोद तिवारी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक भी इस विदाई कार्यक्रम में शामिल हुए। ब्यूरो