फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फैसल ने कमला क्रिकेट अकादमी को हराया

Wed, 31 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बगहा मठिया क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को चर्तुभुजी नारायण क्रिकेट कप 2025-26 के दूसरे सीजन का शुभारंभ बुधवार को हुआ। उद्धघाटन मैच फैसल क्रिकेट अकादमी गौरी बाजार और कमला क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

रोमांचक मैच में फैसल क्रिकेट अकादमी ने कमला क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज किया। दूसरे दिन का मैच बृहस्पतिवार को ज्ञान भैरव क्रिकेट अकादमी गुठनी और वेदांत क्रिकेट अकादमी मऊ के बीच खेला जाएगा कमला क्रिकेट अकादमी के कप्तान आदित्य सिंह ने टॉस जीका।
पहले बैटिंग करने उतरी कमला क्रिकेट अकादमी की टीम 32.2 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें कमला क्रिकेट अकादमी की तरफ से सबसे ज्यादा अमन यादव ने 31 रन, आदित्य सिंह 29 और देवांश ने 20 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

फैसल क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक रितेश राजभर ने चार विकेट, पुनेश और आदित्य यादव ने दो-दो विकेट और नीरज चौहान, आशुतोष ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैसल क्रिकेट अकादमी ने मात्र 18.2 ओवर में ही लक्ष्य को पूरा कर लिया, जिसमें फैसल क्रिकेट अकादमी की तरफ से सबसे अधिक आरव प्रताप ने 34 रन और धर्मवीर ने 33 रनों का योगदान दिया।
कमला क्रिकेट अकादमी की तरफ से देवांश सिंह ने दो विकेट और अरशद जमाल ने एक विकेट प्राप्त किया। फैसल क्रिकेट अकादमी ने कमला क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फैसल क्रिकेट अकादमी के रितेश राजभर को मन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इससे पूर्व डॉ. शशांक मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, क्रिकेट कोच पवन गौड़, क्रिकेट कोच शैलेन्द्र सिंह, सुनील त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें