देवरिया। युवा नए साल में जश्न मनाने की तैयारी में हैं। कुछ युवा अपने घर पर ही नया साल मनाएंगे वहीं कुछ आसपास के पर्यटक स्थलों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें सबसे सर्वाधिक तैयारी कुशीनगर जाने की है।
शहर में नव वर्ष पर उत्सव का माहौल है। इसमें सबसे आगे युवा हैं। दोस्तों संग कुशीनगर जाने के लिए लिए गाड़ियां बुक कर लिए हैं। मंगलवार को ही गाड़ियों में गुब्बारा आदि लगाकर सजा लिया गया है।
वहीं कुछ लोगों ने पूरी फैमिली के साथ कुशीनगर, कुसुम्ही जंगल और गोरखपुर तारामंडल जाने की तैयारी में हैं। इसकी खास तैयारी कर ली गई है।
शहर के नाथनगर निवासी अनिल तो पूरे परिवार के साथ कुसुम्ही में स्थित बुढि़या माई मंदिर जाने का प्लान बनाए हुए हैं। वहीं उमानगर के चंचल की अयोध्या में रामलला का दर्शन कर शहर के अन्य मंदिरों में घूमने की तैयारी है।
देवरिया खास के अमित परिवार समेत कुशीनगर और रामकोला का प्लान बनाए है। उन्होंने इसके लिए गाड़ी भी बुक कर लिया है। बुधवार को ही वह तैयारी में जुट गए थे। इसके अलावा अन्य युवाओं में भी नव वर्ष को लेकर उत्साह है।