देवरिया। मोतियाबिंद के मरीजों के आंख का आपरेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार में शुरू हो गया है। अब पीड़ितों को आपरेशन के लिए जिला मुख्यालय सहित अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बृहस्पतिवार को मोतियाबिंद के मरीजों की नेत्र सर्जरी की जा रही है। बृहस्पतिवार को सीएचसी पर पहुंचे सीएमओ डॉ. राजेश झा ने नेत्र सर्जरी कराए मरीजों का हाल जाना और उन्हें उचित सलाह दी।
सीएमओ ने कहा कि इस क्षेत्र के मोतियाबिंद मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए आपरेशन का कार्य चालू किया गया है, ताकि पास के अस्पताल में ही उन्हें सुविधा मिल सके। सीएचसी पर नेत्र सर्जन डॉ. इकबाल, एमओआईसी डॉ. बीएन गिरि, आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधि करती हुई समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा। संवाद