फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाबा राघवदास के कार्यों से सभी को लेनी चाहिए प्रेरणा -

Fri, 13 Dec 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बाबा राघवदास की 128वी जयंती समारोह मनाया गया। महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका अभिव्यक्ति के अंक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी रतन पाल सिंह ने बाबा राघवदास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि हम सभी को बाबा राघव दास से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने समाज व देश के प्रति समर्पित होने के लिए तैयार रहना चाहिए। छात्र जीवन में कैसे अध्ययन करते हुए समाज व देश की सेवा कर सकते हैं, इसमें हम दैनदिनी गतिविधियों से सीख सकते हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विवि के अंग्रेजी विभाग के डॉ.गौर हरि बेहरा ने विद्यार्थियों को बेहतर कॅरिअर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त महाविद्यालय के रोवर्स व रेंजर्स को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ.शरद चंद मिश्र, गुआक्टा के अध्यक्ष प्रो.लोकेश त्रिपाठी, डॉ.प्रद्योत सिंह, प्रो. केड़ी तिवारी, प्रो. महेश्वर सिंह, प्रो. कमलापति, मुख्य नियंता प्रो. केके ओझा, प्रो. ज्ञानेंद्र सिंह, प्रो. सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें