फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतदाता सूची से नाम काटने में बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत विशुनपुर उर्फ चिरकिहवा का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत विशुनपुर उर्फ चिरकिहवा में 122 जीवित मतदाताओं को मृत व घर से बाहर दिखाकर मतदाता सूची से नाम कटवाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ईआरओ ने गांव के बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं प्रशासन का दावा है कि जिस व्यक्ति पर फाॅर्म-7 भरकर देने का आरोप है, उसने नोटरी देकर इससे इनकार किया है।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा गांव में बुधवार को सपा की पूर्व विधायक गजाला लारी पहुंचीं और आरोप लगाया कि बीएलओ के पास 122 लोगों के नाम का फाॅर्म-7 भरकर जमा कर दिया गया है। फार्म के आधार पर नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है। नोटिस मिलने पर मामला उजागर हुआ तो गांव में हंगामा मच गया। मामला चर्चा में आने के बाद रामपुर कारखाना क्षेत्र के ईआरओ दीपराज सिंह ने शुक्रवार को बीएलओ आफताब आलम को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
कोट
विशुनपुर चिरकिहवां गांव में जिन लोगों का फाॅर्म-7 भरा गया था, उसकी जांच शुरू कर दी गई है। जिस व्यक्ति पर फॉर्म देने का आरोप है, उसने नोटरी देकर बताया कि उसने कोई फॉर्म बीएलओ को नहीं दिया है। बिना किसी तथ्य और जांच पड़ताल के कोई नाम नहीं कटेगा।
- दीपराज सिंह, ईआरओ विधानसभा क्षेत्र, रामपुर कारखाना/एएसडीएम सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें