देवरिया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को मेडिकल काॅलेज के दंत चिकित्सा विभाग ने जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू-मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच जाकर तंबाकू निषेध संबंधी जागरूकता पम्पलेट वितरित किए तथा लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र ने पंफलेट वितरण कर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया।
दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण मल्ल ने बताया कि तंबाकू सेवन मुख कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, श्वसन संबंधी बीमारियों का प्रमुख कारण है।