भाटपाररानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने टीवी के 12 मरीजों को मंगलवार को गोद लिया। इस दौरान उन्हें पौष्टिक आहार किट वितरण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि गोद लेने का उद्देश्य उनके उपचार और पोषण में सहायता समय से हो सके है। उन्होंने बताया कि पोषक तत्वों से भरपूर थैलियों का वितरण टीबी के रोगियों में किया गयाै। इन थैलियों में मूंगफली के दाने, सोयाबीन, बिस्कुट सहित विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल हैं। वितरण कार्यक्रम के दौरान जनार्दन, विक्रम, सुरेंद्र, उमाशंकर, फूलमती देवी, नीतू, सुनीता, सुनैना, तारा आदि मौजूद रहीं।