फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किन्नरों ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, रूबी पर धमकी का आरोप

Thu, 16 Jan 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पहुंचे किन्नर। संवाद
विज्ञापन
देवरिया/रामपुर कारखाना। रूबी किन्नर द्वारा धमकी दिए जाने के बाद कार्रवाई नहीं होने से नाराज साथियों ने बुधवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी के समझाने व कार्रवाई के आश्वासन के बाद वह माने। इसके पूर्व किन्नरों ने रामपुर कारखाना थाने में भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रूबी किन्नर हत्या के एक मामले में हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आई है। इसके बाद साथी किन्नर उस पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं। रामपुर कारखाना थाने पहुंचे किन्नरों ने रुबी पर फोन कर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया।
उन्होेंने कहा कि उसका साथी भी हम लोगों को डरा-धमका रहा है। साथियों ने रूबी पर यह भी आरोप लगाया कि छह से अधिक लोगों को पिछले दो साल के भीतर धन का लालच देकर उसने किन्नर बना दिया। किन्नर बने राकेश गुप्ता उर्फ हसीना, बीरबल निषाद उर्फ सुंदरी, नीतीश निषाद उर्फ गुड़िया, सर्वोदय दुबे ने आरोप लगाया कि हम लोगों को धन का लालच दिया गया और अब पैसे की मांग की जा रही है तो रूबी की ओर से धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके बाद किन्नरों ने एसपी कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कुशीनगर के भी किन्नर शामिल हुए। एसएचओ रामपुर कारखाना जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि किन्नर थाने आए थे। उन्होंने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें