फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खतौनी के अंश निर्धारण में त्रुटि ऑनलाइन होगी दूर

Sun, 16 Feb 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। खतौनियों में त्रुटियों के चलते फार्मर रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए राजस्व परिषद ने निर्देश जारी कर किसानों के लिए आसान तरीका निकाला है।
विज्ञापन

किसान सीधे जन सेवा केंद्रों से राजस्व परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर गलतियों का सुधार करा सकते हैं। वहीं एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर सभी लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि जिन किसानों के खतौनी और आधार कार्ड में नाम भिन्न है। उसकी रिपोर्ट लगाकर तत्काल निस्तारण कराएं।
नई व्यवस्था में लेखपाल त्रुटि का संज्ञान होने पर मामले को पोर्टल पर दर्ज करेंगे। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल स्थलीय और अभिलेखीय जांच करने के बाद सभी सह-खातेदारों से सहमति प्रपत्र पर हस्ताक्षर या अंगूठा निशान लेंगे। इसके बाद राजस्व निरीक्षक और तहसीलदार की जांच के बाद खतौनी में सुधार किया जाएगा। यह व्यवस्था जमीन संबंधी विवादों को कम करने के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रत्येक गाटे की अलग खतौनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें