फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओं से भिड़ा टैक्सी स्टैंड का वर्कर

Mon, 25 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटाने को लेकर ईओ और ठेकेदार के वर्कर के बीच जमकर तकरार हुई।
विज्ञापन


ईओ ने नगर में जाम की समस्या का हवाला देते हुए वाहनो को चिन्हित स्थानों पर खड़ा करने का निर्देश दिया। नगर पंचायत कर्मचारियों ने सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटाया।

नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में प्रशासन को लोगों का समुचित सहयोग मिल नहीं पा रहा है। लोग अतिक्रमण हटाने के बाद पुन: अतिक्रमण कर ले रहे है।

जीप और टेंपो स्टैंड के लिए चिन्हित किए गए जगहों के बजाए सड़क के किनारे ही चालक वाहन खड़ा कर सवारी भर रहे है।

सोमवार को मतदाता दिवस में नगर में निकाली गई जागरूकता रैली में शामिल एसडीएम सत्येन्द्र कुमार ने वाहन चालकों की मनमानी देख नाराजगी जाहिर की और नगर पंचायत के ईओ अवधेश सिंह को फोन कर सड़क के किनारे खड़े वाहनों को चिन्हित स्थान पर खड़ा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



कुछ देर बाद ईओ, बाबू कर्मचारियों के साथ सोहनाग मोड़ पर पहुंचे। सड़क के किनारे खड़े टेंपो और जीप वालों को चिन्हित स्थान पर खड़ा करने की बात कहते हुए हटाने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान टैक्सी स्टैंड के ठेकेदार के वकर्र और ईओं के बीच तकरार  भी हुई।

इस बाबत ईओ अवधेश सिंह ने बताया कि क्रय विक्रय समिति के सामने से हटाकर सहकारी बैंक के सामने सड़क से हटकर टेंपो और जीप खड़ा कर सवारी भरने का निर्देश चालकों को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें