फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पर्यावरण के अनुकूल बनेगा देवरिया-कसया फोरलेन...एयरपोर्ट की राह हो जाएगी आसान

Tue, 12 Aug 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गढ़रामपुर के पास देवरिया कसया मार्ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया से कुशीनगर की सड़क के निर्माण में पर्यावरण का खास ध्यान रखा गया है। प्रदेेश सरकार के तकनीकी सलाहकार के निर्देश पर तैयार हो रहे नए प्रस्ताव में पेड़ की कटान को कम करने के प्रयास किए गए हैं। साथ ही, रास्ते में पड़ने वाले मकानों को कम से कम नुकसान हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। इसके लिए सड़क की चौड़ाई तीन मीटर कम की गई है।
इससे लागत में करीब 45 करोड़ रुपये की कमी आएगी। लोक निर्माण विभाग इसे पर्यावरण अनुकूल प्रस्ताव मान रहा है। इसके बन जाने से देवरिया से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने में समय की बचत होगी। इस सड़क पर प्रतिदिन एक हजार के करीब कामर्शियल वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

देवरिया-कसया फोरलेन निर्माण का इस्टीमेट बनाकर 28 जुलाई को शासन में मंजूरी के लिए भेजा गया था। इसकी समीक्षा में विभागीय उच्चाधिकारियों ने उप्र सरकार के तकनीकी सलाहकार से परामर्श लेने की सलाह दी। पांच अगस्त को लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने तकनीकी सलाहकार वीके सिंह के सामने इस प्रस्ताव को रखा।
इसमें तकनीकी सलाहकार ने सड़क की चौड़ाई को घटाने के निर्देश देते हुए नया प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर रहा है। 31.50 किमी लंबी सड़क की चौड़ाई को तीन मीटर कम किया गया है। चौड़ाई कम करने से लागत में करीब 45 करोड़ रुपये की कमी आई है।
पहले जहां सड़क निर्माण पर 390 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। वहीं संशोधन के बाद इसकी लागत करीब 345 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है। सड़क निर्माण के दौरान पटनवा पुल के बगल में सौ मीटर लंबे दो लेन के पुल का निर्माण होगा। इसे उप्र सेतु निगम बनाएगा।
विज्ञापन

एक हजार कम कटेंगे पेड़ : सड़क के संशोधित प्रस्ताव में पर्यावरण का खास ध्यान रखा गया है। पहले सड़क निर्माण के दौरान देवरिया से कसया तक सड़क किनारे वन विभाग के करीब 35 सौ पेड़ विस्तार की सीमा आ रहे थे। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा था। नए प्रस्ताव में कटान वाले पेड़ों की संख्या घटकर करीब 25 सौ रह गई है। इससे एक हजार के करीब पेड़ कटने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें