फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर मारपीट, प्राथमिकी

Sun, 24 May 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शुक्रवार की रात को घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला समेत छह लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारायणपुर गांव के रहने वाले रामप्रसाद मद्धेशिया ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे घर में घुसकर उनके छोटे भाई कन्हैया को उसकी पत्नी व उसके मायके के लोगों लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

जब वह बचाने गए तो आरोपी उनके ऊपर टूट पड़े। वह घर के भीतर भागे तो आरोपी घर में घुसकर कर लाठी-डंडे और रॉड से मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी नीलम देवी, प्रभु मद्धेशिया, अंकुर, गोलू, बुलेट व दिलीप मद्धेशिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें