फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय का रखें ध्यान : कृषि मंत्री

Fri, 25 Sep 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जिला स्तरीय विकास कार्य अनुसरण समिति की बैठक करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देवरिया। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति ‘दृष्टि’ की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में बृहस्पतिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनपद में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाया जाए। बैठक में समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान, ओ-लेवल/सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं छात्रवृत्ति योजनाओं, पशुपालन विभाग की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि, बैकयार्ड पोल्ट्री, बकरी-भेड़ पालन एवं सहभागिता फंड, सामुदायिक भवन निर्माण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा हुई।
कृषि विभाग में कृषक जागरूकता, त्वरित मक्का विकास, मिलेट्स पुनरोद्धार, संकर बीज, एग्री जंक्शन तथा दलहन, तिलहन एवं मिलेट्स बीज मिनीकिट वितरण योजनाओं की प्रगति जानी गई। सड़क एवं सेतु निर्माण की समीक्षा में लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गन्ना भुगतान की समीक्षा करते हुए किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा गया।
जलापूर्ति परियोजनाओं में पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। समिति अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि सहित अन्य एमएलसी प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही सहित अन्य ब्लॉक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें