हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने दूसरे दिन भी गोरखपुर रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। सड़क में पड़ने वाले अतिक्रमण का हटाया गया।
विरोध करने वालों पर सख्ती दिखाई गई। गोरखपुर ओवरब्रिज से कोऑपरेटिव चौराहे तक की सड़क से अतिक्रमण हटा दिया गया है।
एसडीएम सदर अजय कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद की टीम के साथ मंगलवार की शाम तीन बजे से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ।
नालियों पर बने अतिक्रमण को हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिस उनसे सख्ती से निपटी। यह देखकर तमाम लोग खुद अतिक्रमण को हटाने लगे।
रास्ते में बेतरतीब खड़े वाहनों को कोतवाली भेज दिया गया। कोऑपरेटिव चौराहे तक की सड़क से अतिक्रमण हटा दिया गया है। बुधवार को अधिकारी इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
इस दौरान टीएसआई मोहनलाल यादव, नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक मोहम्मद इल्तजा, टीएस आलोक श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।