फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेतृत्व ने कुशीनगर को तरजीह दी

Tue, 02 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से कुशीनगर के रामअवध यादव को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


फिलहाल, टिकट मांगने वाले देवरिया जिले के नेताओं को मायूसी हाथ लगी है। उनका कहना है कि इस बार नेतृत्व ने कुशीनगर जिले को तरजीह दी है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य के लिए दोनों जिलों से चार लोगों ने दावेदारी की थी।

ये सभी लोग पार्टी में अच्छी पकड़ रखने वाले बताए जा रहे हैं और टिकट के लिए मजबूत दावेदार थे। पार्टी नेतृत्व ने मंगलवार को रामअवध यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

इसके चलते अब कयासबाजी का दौर खत्म माना जा रहा है। यहां से बहुजन समाज पार्टी से संजीव द्विवेदी ‘रामू’ 15 जनवरी 2016 तक विधान परिषद सदस्य रहे हैं।

सपा के जिलाध्यक्ष रहे रामनगीना यादव भी उम्मीदवार एमएलसी चुने गए थे। वह 16 जनवरी 2004 से 15 जनवरी तक 2010 तक रहे।

भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव भी 16 जनवरी 2004 से 15 जनवरी 2010 तक पद पर रहे हैं। इसके पूर्व वर्ष 1990-91 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का खिताब हासिल करने वाले मोहन सिंह भी एमएलसी चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बाद वर्तमान में कुशीनगर के सांसद राजेश पांडेय गुड्डू भी एमएलसी रहे हैं। राजेश पांडेय गुड्डू को छोड़ दिया जाए तो अब तक देवरिया जिले में रहने वाले लोग ही एमएलसी चुने गए हैं।

रामअवध यादव को सत्ताधारी दल ने उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें