फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर में अतिक्रमण, जाम से जूझ रहे लोग

Thu, 20 Nov 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर के इमामबाड़ा चौराहे पर लगा जामफोटो संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राजनीति और प्रशासन की चुप्पी से नागरिक जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

दिन में भीड़भाड़ इलाके में ट्रकों के घुसने और पटरियों पर दुकान और सड़क पर ठेले लगने से आवागमन करने वालों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इससे नगर की सभी प्रमुख चौराहों पर पूरे दिन वाहन रेंगते रहते हैं।
कस्बा के मुख्य बाजार में वर्षों से अतिक्रमण बना हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से लेकर जामुनी चौराहा, नगर पंचायत कार्यालय तक सड़क की पटरी पर दुकानदार सुबह से लेकर शाम तक दुकान सजाए रखे रहते हैं।
विज्ञापन

पटरियों पर दुकान का सामान सजाने के बाद ठेले वाले सड़क पर कब्जा कर रखे हैं। ऐसे में चार पहिया वाहन की आवाजाही मुख्य बाजार में बंद हो गई।
पैदल और स्कूली छात्रों को साइकिल से निकलने के दौरान ठेले वालों से विवाद झेलना पड़ता है। सीएचसी में आने-जाने वाला एंबुलेंस जाम में फंस जाता है। अस्पताल कर्मियों की शिकायत पर ठेले वाले कई बार उनसे मारपीट पर उतारु हो जाते हैं।
विज्ञापन

बस स्टेशन से तहसील रोड पर चौड़ा होने के बावजूद पटरी पर अवैध कब्जेदारों से जाम लग रहा है। बीच बाजार से लेकर नगर के प्रमुख चौराहों पर ट्रकों के कारण लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें