फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अतिक्रमण से जाम हो रहीं शहर की सड़कें

Sat, 29 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
राघव नगर में 60 फीट की जग 30 फीट की सड़क में भी ट्रांसफार्मर से किया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
देवरिया। शहर की सड़कें अतिक्रमण से जाम हो जा रही हैं। इससे निजात पाने के सभी प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। हालात यह है कि शहर के नक्शे में पास कई सड़कें वास्तविक चौड़ाई से आधे में हैं। इसके चलते आए दिन जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर जाम एक प्रमुख समस्या बन गई है। फोरलेन से लेकर शहर के अंदर की सड़कें भी जाम हो जा रही हैं। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हालात गंभीर होते हैं। इधर, लगन के सीजन में हालात और बिगड़ गए हैं। शहर में रुद्रपुर मोड़ से लेकर गोरखपुर रोड ओवरब्रिज तक दोनों पटरियां दुकानदारों के कब्जे में हैं। इसके चलते जाम लगता है।
इस सड़क की चौड़ाई पर वास्तविक चौड़ाई से कम है। नाला सड़क की सीमा बना हुआ है। इसी तरह केन कार्ट रोड जाने वाली कचहरी चौराहा पर शिव मंदिर से लेकर दुर्गा मंदिर होते हुए रामलीला मैदान से कोऑपरेटिव बैंक तक की सड़क नक्शे में 60 फीट चौड़ी है। मौके पर इसकी चौड़ाई 30 फीट के करीब है। कहीं-कहीं यह कम भी हो गई है।
विज्ञापन

इस सड़क पर यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईडीबीआई बैंक, एलआईसी की दो शाखाएं, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, कई नामी डॉक्टर, रामलीला मैदान, छोटे कई माल, मार्ट और कोआपरेटिव बैंक के साथ एक मल्टीप्लेक्स भी है। इसके अलावा कई कोचिंग संस्थान भी हैं।
रामलीला मैदान पर तिब्बत मार्केट और दुकानों के आगे खड़ी होने वाली बाइक से चलने योग्य सड़क की चौड़ाई घटकर 20 फीट ही रह जाती है। इस सड़क से भारी ट्रैफिक गुजरता है। इसके चलते अक्सर सड़क पर जाम लगा रहता है। इस जाम में जो फंस गया उसे निकलने में आधे से एक घंटे तक लग जाते हैं। इस कार से चलना तो दूर बाइक लेकर भी राहगीर फंस जाते हैं।



कोर्ट............
शहर में नियत प्राधिकारी क्षेत्र (आरबीओ) सड़कों की चौड़ाई तय करती है। अतिक्रमण तय करने का अधिकार भी उसे ही है। सड़क पर यातायात की व्यवस्था पुलिस संभालती है। नगरपालिका ने कोआपरेटिव बैंक के पास पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाया है लेकिन पक्के अतिक्रमण को आरबीओ ही हटवा सकती है।
विज्ञापन


-संजय कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें