फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मानदेय भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों ने ब्लाॅक कार्यालय पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार ब्लाॅक के रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान को लेकर बृहस्पतिवार को ब्लाक कार्यालय पर हंगामा किया। रोजगार सेवकों का कहना है कि पिछले सात महीने का भुगतान नहीं दिया गया है, जबकि वर्तमान में भुगतान के लिए ब्लाक पर धन आया हुआ है।
विज्ञापन

लार ब्लाॅक की ग्राम पंचायतों में कुल 35 रोजगार सेवक कार्यरत हैं। सरकार द्वारा रोजगार सेवकों का मानदेय भुगतान करने के लिए धन भी आवंटित किया है इसके बावजूद भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है ।
मानदेय की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने ब्लाॅक पर उपस्थित हो कर धरना प्रदर्शन किया और कार्यालय के सामने नारेबाजी कर अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जान बुझ कर भुगतान नहीं किया जा रहा है। कुछ देर बाद बीडीओ ने रोजगार सेवकों को समझाया बुझाया लेकिन सभी भुगतान करने पर अड़े रहे। घंटों बाद बीडीओ ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया उसके प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन के दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष राजनेत कुमार, रेनू मद्धेशिया, राजेश कुमार, अखिलेश यादव, कमलनारायण, मंजीत कुमार, जहिर अहमद, जितेंद्र प्रसाद आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे ।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी रमेश दत्त मिश्र ने बताया कि रोजगार सेवकों के मानदेय भुगतान के लिए मात्र एक लाख 44 हजार रुपया आया है जिसमें सभी का एक माह का भी भुगतान नहीं हो पाएगा। रोजगार सेवकों को कहा गया कि तब तक 20 रोजगार सेवकों का भुगतान हो जा रहा है फिर पैसा आने पर अन्य लोगों का भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन इस बात पर कोई तैयार नहीं हो रहा है। सभी रोजगार सेवकों का भुगतान हो इसके लिए अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा हैं।



रोजगार सेवकों ने बीडीओ को घेरा
चनुकी। लार ब्लॉक में परिसर में अपने मानदेय की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय आ रहे बीडीओ रमेश दत्त मिश्र को रोजगार सेवकों ने ब्लाक गेट पर घेरा। कुछ देर बाद उन्हें अंदर कार्यालय आने दिया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें