फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राम के आदर्शों को करें आत्मसात

Tue, 03 Nov 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। लीलापुर गांव स्थित ब्रह्म स्थान पर चल रहे 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ में छठवें दिन कथावाचिका पूनम ने श्रोताओं को मानस कथा का रसपान कराया। कहा कि राम के जीवन आदर्शों को आत्मसात कर अपने जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

वृंदावन से आईं कथावाचिका पूनम ने कहा कि हर जीव में ईश्वर का वास होता है। शरीर स्वयं मंदिर है। इसे जितना स्वच्छ रखेंगे, उतनी ही दिव्य सानिध्य की प्राप्ति होगी। देवताओं के आग्रह पर भगवान विष्णु ने राम के रूप में अयोध्या में जन्म लिया। पुत्र के लिए सबसे बड़ा धर्म पिता की भावनाओं का ख्याल रखना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें