फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी-घोड़े के साथ निकली राम बारात

Tue, 18 Oct 2016 10:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
शहर में निकली राम बरात का लोगों ने स्वागत किया। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
देवरिया। श्री रामलीला समिति की ओर से रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला में मंगलवार को राम बारात निकली। शहर में कई जगहों पर बारात का स्वागत किया गया। रामलीला मंचन में भगवान राम और सीता का पुष्पवाटिका में मिलन की कथा का मंचन किया गया। सुबह से ही राम बारात की तैयारी चल रही थी। दोपहर में हाथी-घोड़े, रथ और गाजे-बाजे के साथ राम बारात निकली।
विज्ञापन


बारात कोआपरेटिव चौराहा, नगर पालिका रोड, तहसील रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची। फिर स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड, कोतवाली रोड, अंसारी रोड, मालवीय रोड, सुभाष चौक, गोरखपुर रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। नगर पालिका, तहसील, मोतीलाल रोड, अंसारी रोड आदि जगहों पर बारात का भव्य स्वागत किया गया।

महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा की। रात के वक्त लीला मंचन में मुरादाबाद के कलाकारों ने कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से की। ऋषि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के साथ जनकपुर पहुंचते हैं। राजा जनक स्वयं उनका स्वागत करते हैं और दोनों राजकुमारों के बारे में पूछते हैं। विश्वामित्र बताते हैं कि ये दोनों अयोध्या नरेश दशरथ के बेटे हैं। फिर जनक जी दोनों का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन


भगवान राम और लक्ष्मण में नगर भ्रमण की व्याकुलता होती है। गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं। दोनों राजकुमारों की सुंदरता को देखकर नगर वाले दंग रह जाते हैं और तरह-तरह से उनका स्वागत करते हैं। दोनों राजकुमार पुष्पवाटिका में पहुंचते हैं। वहां सीता जी गौरी पूजन के लिए पहले से मौजूद रहती हैं।

भगवान राम से उनकी मुलाकात होती है। सीताजी मां गौरी से भगवान राम को वर के रूप में मांगती हैं। कथा मंचन के समापन पर आरती की गई। राम बारात में समिति के अध्यक्ष अरुण बरनवाल, निखिल सोनी, कमलेश मित्तल, शिवजी सर्राफ, राजेंद्र जायसवाल, हीरालाल वर्मा, सुभाष मद्धेशिया, श्रीचंद्र गोरे, श्याम मनोहर जायसवाल, कंचन बरनवाल, अमरनाथ, कपिल सोनी, राजकुमार वर्मा, नरेंद्र बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें