फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच में रार बरकरार

Mon, 17 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में बार और बेंच में एक माह से जारी रार बरकरार है। सोमवार को एसडीएम और अधिवक्ताओं की हुई बैठक में समस्याओं के निस्तारण को आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया। प्रशासन ने लंबित प्रकरणों को 15 दिनों में निस्तारित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बार और बेंच की बैठक में एक अधिवक्ता के चेंबर से कुर्सी और मेज चोरी होने का मामला उठाया। एसडीएम ने पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। तहसील बार संघ के अध्यक्ष ब्रजबिहारी पांडेय ने कहा कि तहसील में वरासत और खारिज दाखिल से जुड़े सैकड़ों मामलों का अमल दरामद लंबित है। 
आदेशों को कंप्यूटर में फीड नहीं किया जा रहा है।

लोग तहसील का चक्कर काट रहे हैं। पार्ट बैनामा के खारिज दाखिल मामले में शासन ने शासनादेश जारी कर 16 दिसबंर तक निपटाने का निर्देश दिया है लेकिन लेखपाल और कानूनगो की रिपार्ट में देरी के कारण तमाम प्रकरण लटके हैं। खतौनी की त्रुटियां दूर नहीं हो पा रही हैं। 
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ नियत तिथि के अंदर समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर तहसील कार्यालय में ताला बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। एसडीएम घनश्याम ने कहा कि अहम समस्याओं का निस्तारण दो सप्ताह में कर दिया जाएगा। बुधवार से अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य में सहयोग देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें