फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घांटी बाजार में बनेगा विद्युत सब स्टेशन, बिजली समस्या होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
-जर्जर हाईटेंशन व एलटी तार बदलने की कवायद शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर घांटी बाजार में एक विद्युत सब स्टेशन बनाने की मंजूरी मिल गई है। इससे क्षेत्र में बिजली समस्याएं दूर हो जाएंगी। साथ ही लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट से निजात मिलेगी। वहीं भटनी सब स्टेशन से जुड़े पांचों फीडरों के जर्जर हाई टेंशन व एलटी तार बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इसके अलावा जरूरी होने पर गांवों में लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि भी तेजी से हो रही है।
शासन के निर्देश पर प्रदेश की बिजली व्यवस्था सुधारने को विद्युत निगम काम कर रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के घांटी बाजार में नया सब स्टेशन बनाने की मंजूरी मिली है, जिससे क्षेत्र में बिजली समस्या सुधरने में मदद मिलेगी। इसके लिए उपजिलाधिकारी भाटपाररानी से जमीन उपलब्ध कराकर भूमि चिह्नित करने को कहा गया है। मामले में राजस्व कर्मी जमीन तलाशने में जुट गए हैं। इसकी जानकारी होने पर लोगों में खुशी है। इसके अलावा भटनी सब स्टेशन से जुड़े नगर, बलुआ अफगान, घांटी बाजार, बैकुंठपुर और देहात फीडरों के जर्जर हाई टेंशन व एलटी तार बदलने का काम शुरू हो गया है। साथ ही समस्या वाले गांव में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

....
घांटी बाजार में विद्युत सब स्टेशन खुलने से विद्युत समस्या से निजात मिलेगी। इससे लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज समस्या भी दूर हो जाएगी। इसकी जानकारी पर खुशी मिली है।
-सुमेश्वरनाथ तिवारी, बलुआ अफगान
....
क्षेत्र में बिजली समस्या गंभीर है। गर्मियों के दिन लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या आये दिन बनी रहती है। घांटी बाजार में सब स्टेशन खुलने से बिजली समस्या दूर होगी।
-रंगलाल यादव, खिरिया
...
क्षेत्र में हाई टेंशन व एलटी तार लगे करीब 30 वर्ष हो गए हैं, जिससे आए दिन टूट कर गिर जाते हैं। तार बदलने की कवायद स्वागत योग्य है। इससे बेपटरी बिजली व्यवस्था अच्छी हो जाएगी।
विज्ञापन

-रजनीश कुमार, जिगनी
....
क्षेत्र में एक ही सब स्टेशन होने से ओवर लोड की समस्या थी। जिसके चलते आए दिन अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान है। घांटी बाजार में नया सब स्टेशन और जर्जर तार बदलने बिजली समस्या दूर हो जाएगी।
-राकेश मिश्र, चकउर फकीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें