-चार दिन पूर्व कलक्ट्रेट के शिकायत प्रकोष्ठ में ड्यूटी के दौरान हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कलक्ट्रेट में ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी की पिटाई करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बादं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपी पीड़ित महिला के मोहल्ले के रहने वाले हैं।
शहर के उमानगर मोहल्ला निवासी साधना मणि त्रिपाठी कलेक्ट्रेट में कर्मचारी हैं। 31 अक्तूबर को वह शिकायत प्रकोष्ठ में अपनी ड्यूटी कर रही थीं। दोपहर में मोहल्ले के कुछ लोग बाइक से गए और किसी बात को लेकर उलझ गए। विरोध करने पर महिला कर्मचारी की पिटाई कर दिए। मारपीट के बाद कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। साधना मणि की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले के पुरूषोत्तम मिश्रा, शिवम मणि त्रिपाठी और दो अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। कोतवाल दिनेश मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।