फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली ने छीनी लोगों की रात की नींद, उमस भरी गर्मी से जनता त्रस्त

Wed, 20 May 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिजली निगम की लापरवाही ने लोगों के दिन का चैन और रात की नींद गायब कर दी है। हर 10 मिनट पर बिजली गुल हो जाती है। शाम ढलते ही बिजली की आवाजाही से लोग त्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के जामुन चौराहे पर बने सब स्टेशन से पूरे टाउन को तीन भाग में बांट कर बिजली आपूर्ति होती है। इसमें टाउन फीडर, समरौना फीडर और तहसील फीडर के नाम से अलग-अलग सप्लाई दी जाती है। तीनों फीडर की बिजली एक साथ कभी नहीं चलती, सबसे अधिक दिक्कत तहसील फीडर पर उपभोक्ताओं को हो रही है। क्योंकि पुराने जर्जर तार के कारण लोड पड़ने पर कहीं न कहीं तार टूट जाता है, यही हाल टाउन फीडर का भी है। मंगलवार की रात भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हुए।
व्यापार मंडल के नेता ओम प्रकाश जायसवाल और श्यामजी जायसवाल ने कहा कि दो साल से नगर में बिजली के पुराने तार को हटा कर नया केबिल लगाने का काम चल रहा है, मगर अब तक आधे से अधिक केबल नहीं लग सके। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ब्रजबिहारी पांडेय ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली निगम के इस नौटंकी से महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोगों की तबीयत खराब हो जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में जेई राजा कुमार ने कहा है ओवरलोड के कारण पुराने तार और फ्यूज उड़ जा रहे है। शिकायत मिलने पर लाइनमैन से तुरंत तार जुड़वाकर आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें