फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीसरे दिन भी नहीं आई बिजली, 10 गांवों में अंधेरा

Thu, 05 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों की मुश्किलें बुधवार को तीसरे दिन भी कम नहीं हुईं। क्षेत्र के 10 गांव अब भी अंधेरे में डूबे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगह बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और तार टूट गए। बिजली निगम की ओर से मरम्मत का काम तो शुरू करा दिया गया है, मगर खंभे और अन्य जरूरी उपकरणों की किल्लत के कारण काम अधूरा पड़ा है। बेहराडाबर, जिगिना मिश्र, गौनरिया, कुरमौटा ठाकुर, भरहेचौरा, उसका, मोतीपुर टिकैट, मोतीपुर भुआल, सवरेजी, खैराट गांव के लोगों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और हर बार उपकरण नहीं है कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
बिजली न होने से पानी की सप्लाई, मोबाइल चार्जिंग, रात की सुरक्षा व्यवस्था आदि बुरी तरह प्रभावित हो गई है।
बिजली विभाग के अवर अभियंता अमन कुमार ने बताया कि तेज आंधी से लाइनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। प्रयास जारी है, लेकिन खंभे और तारों की कमी के कारण बहाली में देरी हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिनों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें