फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल फाल्ट होने से सलेमपुर में दिन में गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
केबिल फाल्ट होने से सलेमपुर में दिन में गुल रही बिजली
विज्ञापन

- उमश भरी गर्मी में लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर का केबिल में सोमवार सुबह दस बजे फाल्ट हो गया। इसके चलते सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे नगर समेत नवलपुर तक लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा।
तहसील सब स्टेशन से नगर के अलावा भरौली वार्ड, पिपरा नाजिर, कस्बा सलेमपुर, अहिरौली लाला, नवलपुर आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। दिन में बिजली की कटौती से लोग त्रस्त हैं। सोमवार को सुबह दस बजे तहसील सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर का केबिल में अचानक फाल्ट हो गया, जिससे विद्युत सब स्टेशन को मिलने वाली 33 हजार की आपूर्ति ठप हो गई। सब स्टेशन पूरे दिन नहीं चल सका। विद्युत निगम के कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। इधर बिजली नहीं रहने से नगर के लोग उमश भरी गर्मी से जुझते रहे। नगर के अलावा भरौली वार्ड, पिपरा नाजिर, अहिरौली लाला आदि गांव के लोग लोग परेशान रहे। वहीं अस्पताल में डॉक्टर व मरीजों को दिन भर दिक्कत का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। जेई राम आशीष ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास 33 हजार के केबिल में फाल्ट हो गया। जिसको ठीक करने का काम चल रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

---------
फोटो समाचार
बरहज में पूरे दिन गुल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर और देहात क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से ही लाइट गुल रही, जिससे हाहाकार मचा रहा। गांवों में लोग बगीचा का सहारा लेते देखे गए। पूरे दिन बिजली नहीं रहने की वजह अधिकारी 132 केवीए की मुख्य सप्लाई में तकनीकी गड़बड़ी होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील उपकेंद्र से नगर, जबकि जयनगर, महेन, सतरांव, तेलियां कला आदि फीडरों से ग्रामीण क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति की जाती है। सुबह सात से नौ बजे तक बिजली के आने-जाने का क्रम जारी था। वहीं नौ बजे अचानक बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली के दगा दे जाने से तहसील, ब्लॉक, नगरपालिका, थाना, बीआरसी आदि कार्यालयों के अलावा नगर-देहात में हाहाकार मचा हुआ था। कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के अलावा लोगों के इंवर्टर जवाब दे गए थे। बिजली न होने और हवा बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। ज्यादातर लोग बागीचों में वृक्षों के नीचे समय काट रहे थे। लोगों का कहना था कि दिन तो दूर रात में भी बिजली सही से नहीं मिल पा रही है। जिम्मेदार भी आंख बंद किए हुए हैं। एसडीएओ रोहित पांडेय ने बताया कि जिला मुख्यालय से मेन सप्लाई में कुछ दिक्कत आई है, जिससे समस्या आई है। खराबी दूर होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें