फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक इंजन से बरहजिया ट्रेन के दौड़ने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक इंजन से बरहजिया ट्रेन के दौड़ने की जगी उम्मीद
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। पांच बोगियों वाली बरहजिया ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ने की संभावना प्रबल हो गई है। रेल की पटरियों और उनके बीच के पत्थरों आदि को सही करने के लिए डोमैटिक मशीन स्टेशन पर पहुंच कर कार्य शुरू कर दी है। ट्रायल के लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाने की कवायद की जा रही है।
मंगलवार को रेल मार्ग से डोमैटिक पैकिंग मशीन सलेमपुर से बरहज स्टेशन पहुंची। संजय कुमार के नेतृत्व में पायलट अंगद, सुनील कुमार और ट्रैक मेंटेनर धर्मवीर सिंह ने रेल की पटरियों, उनके बीच के पत्थरों, स्लीपरों की सघन पड़ताल की। प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी मशीन को देखने के लिए लोग भी जमा हो गए। टीम के साथ आए अधिकारियों का कहना है कि पटरियों की मरम्मत सहित अन्य कार्य पूरा करा लेने के बाद इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल किया जाएगा। बरहज-सलेमपुर तक करीब 20 किलोमीटर रेल मार्ग विद्युतीकरण के लिए मंत्रालय की ओर से 18 करोड़ की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अप्रैल 2020 को डिप्टी इंजीनियर एसपी यादव, पालिकाध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन और रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य अमरेंद्र गुप्त द्वारा शिलान्यास किया गया था। रेलवे ट्रैक पर दोनों तरफ श्याम तकनीकी उद्योग कोलकाता की ओर से करीब 500 खंभे लगाने के साथ विद्युत तार दौड़ाया गया है। हालांकि कोरोना संकट में काम बंद हो गया था, लेकिन जिंदगी के पटरी पर लौटने के बाद विभाग ने तेजी से कार्य पूरा कराया है। डीआरएम वाराणसी विजय कुमार पांज्याल ने बताया कि पटरी मरम्मत के लिए मशीन भेजी गई है। कार्य पूर्ण करा लेने और मंत्रालय के निर्देश पर संचलन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें