फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोलेरो की ठोकर से बुजुर्ग घायल, अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए बुजुर्ग के मामले में पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के डीहा बसंत गांव के पास राइस मिल के सामने सड़क किनारे पैदल जा रहे फूलचंद निवासी भीखमपुर, थाना रामपुर कारखाना को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ठोकर मार दी थी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार कराया गया।
इस संबंध में घायल के बेटे राजेश कुमार ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें