फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छोटी गंडक नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

Thu, 01 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। छोटी गंडक नदी में डूबने से बुधवार को नूरीगंज बाजार निवासी रमेश कन्नौजिया (65) की मौत हो गई। जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भटनी नगर के नूरीगंज बाजार निवासी रमेश कन्नौजिया (65) बीमार रहते थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार को वह छोटी गंडक नदी घाट के किनारे गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गए। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। लोग उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्ध की छोटी गंडक नदी में डूबने से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें