फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खिली धूप...पार्कों में लाैटी राैनक, बच्चों ने की जमकर मस्ती

Thu, 01 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नई कालोनी के पंडित दीनदयाल पार्क में खेलते बच्चे, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। कई दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे लोगों को बुधवार को मौसम ने कुछ राहत दी। धूप निकलने के कारण तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे लोगों को दिन में थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
हवा की दिशा में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मौसम में यह सुधार आया है। धूप निकलने के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी सामान्य होती नजर आई। कई दिनों बाद लोग अलाव से दूर धूप का आनंद लेते दिखे। वहीं बच्चों ने पार्कों में खूब मस्ती की।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है की बृहस्पतिवार को मौसम आज की तुलना में और बेहतर रहने की संभावना है। सुबह हल्की ठंड जरूर रहेगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होगी और तापमान में और इजाफा हो सकता है। इससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और ठंड से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें