फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

Thu, 11 Dec 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दोहनी चौराहे के पास तीन दिन पहले रात में बाइक मिस्त्री पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बाकी पांच आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के दोहनी निवासी अजय विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष पुत्र अरविंद विश्वकर्मा के गांव में 4 दिसंबर की रात बरात आई थी। इस दौरान अजय का गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी से नाराज लोगों ने रविवार रात में अजय को घर लौटते समय रास्ते में घेरकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस ने पिता अरविन्द विश्वकर्मा की तहरीर पर गांव के ही राजू कुशवाहा, मोनू कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, उपेन्द्र कुशवाहा समेत सात आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को राजू कुशवाहा और मोनू कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को दर्ज केस के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें